Ticker

6/recent/ticker-posts

बचपन में दिया गया संस्कार बच्चे कभी भूल नहीं सकते-रविंद्राचार्य जी महाराज

बचपन में दिया गया संस्कार बच्चे कभी भूल नहीं सकते-रविंद्राचार्य जी महाराज

रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक 

रामपुर मनिहारान-कथा वाचक रविंद्राचार्य जी महाराज ने कहा बच्चों को बचपन से ही संस्कार देना शुरू कर देना चाहिए ताकि वे संस्कारवान बन सकें। बचपन में दिया गया संस्कार बच्चे कभी भूल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि बच्चों की पहली गुरु मां होती हैं। 

मंगलवार को श्री बालाजी धाम मंदिर परिसर में  श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं को अमृत वर्षा का रसपान कराते हुए कथा वाचक रविंद्राचार्य जी महाराज ने कहा श्रीकृष्ण सुदामा की दोस्ती पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजा हो या रंक दोस्ती में सभी बराबर हैं। सुदामा एक गरीब ब्राह्मण थे, लेकिन दिल से अमीर थे। सुदामा और कृष्ण जैसी मित्रता आज कहां है। सुदामा से श्रीकृष्ण ने मित्रता का धर्म निभाया। जिनके पास प्रेम धन है वह निर्धन नहीं हो सकता। दोस्ती में जात पात, ऊंच नीच, अमीर गरीब नहीं देखा जाता है। मित्रता को सच्चे मन से निभाने की जरूरत होती है। दोस्ती में स्वार्थ नहीं होनी चाहिए। इससे दोस्ती में दरार पैदा हो जाती है। मित्रता का धर्म निभाएं। सुख-दुख में भागीदारी हों। उन्होंने  गाय की सेवा करने  के लिए भी श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। मुख्य यजमान परीक्षित सिंह रहे उद्घाटन वासुदेव मॉर्निंग वॉक ग्रुप के अध्यक्ष संदीप मित्तल ने किया। कथा आयोजन में श्रीभगवान अग्रवाल, घनश्याम शर्मा, पंडित अंकित शर्मा, प्रेमचंद  भीमसेन, अंकुर मित्तल, डॉ गौरव शक्ति, आदि श्रद्धालु का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भगवान वाल्मीकि जी का सत्संग और पाठ का किया भव्य आयोजन