Ticker

6/recent/ticker-posts

सपा के पूर्व विधायक संजय गर्ग भगवा रंग में रंगे, थामा भाजपा का दामन

सपा के पूर्व विधायक संजय गर्ग भगवा रंग में रंगे, थामा भाजपा का दामन

सहारनपुर सदर सीट से तीन बार विधायक रह चुके संजय  समर्थकों संग हुए भाजपाई

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने लखनऊ में दिलाई भाजपा की सदस्यता 

रिपोर्ट-अमित मोनू यादव

सहारनपुर-समाजवादी पार्टी के नेता  पूर्व विधायक,और मंत्री रहे संजय गर्ग ने बुधवार को समाजवादी पार्टी को अलविदा कह लखनऊ में भाजपा का दामन थाम लिया। संजय गर्ग को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने लखनऊ में विधिवत पार्टी में शामिल करवाया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, महामंत्री अमरपाल मौर्य व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर पाठक, नगर विधायक राजीव गुम्बर ने पूर्व मंत्री संजय गर्ग को पटका पहना कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। पूर्व मंत्री संजय गर्ग के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालो में प्रमुख रूप से पवन गुप्ता, डॉ सुधीर सिंह, आज़म शाह, राहुल शर्मा, पवन गोयल, परीक्षित वर्मा, सचिन गर्ग, विनय जिंदल सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। आपको बता दे कि भाजपा में शामिल होने से पहले संजय गर्ग तीन बार सहारनपुर सदर सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके है । संजय गर्ग  समाजवादी सरकार के कैबिनेट में राज्य मंत्री और संगठन के अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके है ।उल्लेखनीय है कि चार दशकों से सहारनपुर की राजनीति की धुरी बने रहे पूर्व विधायक संजय गर्ग सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बेहद करीबियों में गिने जाते है। भाजपा की 2024 लोक सभा चुनावो से पहले एक बड़े सोशलिस्ट लीडर को अपने पाले में लाने पर बड़ी कामयाबी के रूप मे देखी जा रही है।वही समाजवादी पार्टी को प्रदेश स्तर पर लोक सभा चुनावो से ठीक पहले उनके जाने से बड़ा नुक्सान उठाना पड़ सकता है जिसकी भरपाई कर पाना सपा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा सहारनपुर