Ticker

6/recent/ticker-posts

किसानों को दिल्ली जाने से रोकना भाजपा को महंगा पड़ेगा -भगत सिंह वर्मा

किसानों को दिल्ली जाने से रोकना भाजपा को महंगा पड़ेगा -भगत सिंह वर्मा

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

देवबंद- ग्राम गंगदासपुर जट में भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा को भाजपा सरकार के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने घर पर नजर बंद रखा। और दिल्ली नहीं जाने दिया।

भगत सिंह वर्मा ने अपने घर पर बैठक में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार देश के अन्नदाता किसानों को विदेशी आक्रांता समझ रही है। किसानों की मांगे 100% जायज हैं। देश के अन्नदाता किसान दिल्ली राज मांगने नहीं जा रहे हैं। अन्नदाता किसान तो भाजपा के बड़े नेताओं द्वारा कही गई बातें और उनके घोषणा पत्र में लिखी हुई बातों को मनवाने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह जी ने 2013 में जंतर मंतर पर किसानों के बीच में आकर कहा था कि हमारी सरकार आई तो हम देश के अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाएंगे और डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करेंगे। किसानों के सभी कर्ज समाप्त करेंगे गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹450 रुपए कुंतल देंगे और किसानों की आय दुगनी करेंगे। बस इन्हीं सब बातों के लिए तो देश के कर्ज बंद अन्नदाता किसान दिल्ली जाकर अपनी मांग मनवाना चाहते हैं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश में महंगाई गरीबी बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है देश का किसान लगातार कर्ज बंद होकर भारी आर्थिक संकट में है जब चंद कॉरपोरेट घरानों के अमीर लोगों के भाजपा के केंद्र सरकार कर्ज माफ कर सकती है तो देश के अन्नदाता किसानों के कर्ज क्यों माफ नहीं हो सकते हैं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि आज देश का किसान आंदोलित है परेशान है दुखी है और अपनी समस्याओं को हल कराना चाहता है। यदि प्रधानमंत्री मोदी जी का यही अहंकार पूर्ण रवैया रहा तो तो देश के अन्नदाता किसान किसी भी कीमत पर लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि किसान प्रधानमंत्री मोदी जी से पूछना चाहते हैं कि आपने कहा था कि 2022 में देश के अन्नदाता किसानों की आय दुगनी कर देंगे। क्या देश के किसानों के आय दुगनी हो गई है। भगत सिंह वर्मा ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि कब तक किसानों को दिल्ली जाने से रुकोगे यह भारत माता के वीर सपूत अपनी समस्याओं के लिए दिल्ली जरूर जाएंगे और 10 मार्च को देवबंद सहित पूरे देश में रेलों का चक्का जाम किया जाएगा। जिसके लिए भारतीय किसान यूनियन वर्मा ने गांव गांव पंचायत करके 10 मार्च को 11 बजे गन्ना समिति देवबंद में बड़ी पंचायत करने का ऐलान किया है। बैठक की अध्यक्षता पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी ने किया और संचालन अमित कुमार ने किया। बैठक में सुधीर कुमार टीटू आजाद कुमार पप्पू सुभाष शर्मा  गुरजीत चौधरी मुनेश चौधरी  संदीप चौधरी सुमित वर्मा अभिषेक चौधरी हिमांशु बराड़ सुशील भगत जी जितेंद्र कुमार भूपेंद्र सिंह आदि ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 गागलहेड़ी पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार