Ticker

6/recent/ticker-posts

व्यापारी विभूषण सम्मान आस्था,अनुभव, आदर, वरिष्ठता का प्रतीक-सूरज ठक्कर

 व्यापारी विभूषण सम्मान आस्था,अनुभव, आदर, वरिष्ठता का प्रतीक-सूरज ठक्कर

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-संयुक्त व्यापार संघ, पुल दालमंडी मिश्रान चौक के तत्वावधान में भव्य होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम स्थानीय रोटरी हॉल निकट जनमंच में आयोजित किया गया। 

संस्था के अध्यक्ष सूरज प्रकाश ठक्कर, महामंत्री ऋषि राज ढींगड़ा, चेयरमैन मदन लाम्बा ने जानकारी देत हुए बताया कि होली मिलन कार्यक्रम में व्यापारी विभूषण सम्मान समारोह भी आयोजित किया जा रहा है जिसमें वरिष्ठतम, सहयोग, समर्पण, आशीर्वाद, अनुभव, त्याग, साहस के आधार पर वरिष्ठ व्यापारी जो पिछले 50 वर्षों से संयुक्त व्यापार संघ में व्यापार कर रहे हैं को व्यापारी विभूषण सम्मान देकर सम्मानित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से कृष्ण लाल ठक्कर, विवेक मनोचा, भीमसैन खेड़ा, हाजी नानू, महेन्द्र पाल आहूता, सुमन भटेजा, अनुराग गुप्ता, बंसी लाल चोपड़ा, भूषण मनोचा, सूरज प्रकार ठक्कर हैं। सभी सम्मानित वरिष्ठ व्यापारी ने सम्मान पाकर अभिभूत हुए व संगठन का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में विवेक मनोचा, महामंत्री सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, ने संगठन के कार्याे, सम्मान समारोह, होली मिलन के कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में होली फूलों व गुलाल से खेली गयी व सभी ने होली के गीतो पर नृत्य किया व सभी ने होली की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम मंे मुख्य रूप से अध्यक्ष सूरज प्रकाश ठक्कर, ऋषिराज धींगडा, मदन लाम्बा, तरूण सचदेवा, राजकुमार विज, सचिन मनोचा, नीरज सेठ, अनमोल ठक्कर, शिव गुम्बर, अशोक छाबड़ा, अनित ठक्कर, अशोक छाबड़ा, गुलशन ठक्कर, सतीश साहनी, श्याम खेड़ा, प्रमोद साहनी, आशू ठक्कर, रोमी आहूजा, कुलदीप विज आदि शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 फॉगिंग अभियान में कोई कोताही न बरती जाए-महापौर