Ticker

6/recent/ticker-posts

गुरविंदर बजाज का सपा में बढ़ा कद,उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव नियुक्त

गुरविंदर बजाज का सपा में बढ़ा कद,उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव नियुक्त

हरनीत सिंह प्रिंस को मिला महानगर अध्यक्ष (अल्पसंख्यक सभा) का दायित्व

सपा महानगर प्रभारी अभिषेक अरोड़ा (टिंकू) के करीबीयो को मिली चुनाव से पूर्व अहम जिम्मेदारियां

रिपोर्ट-अमित मोनू यादव

सहारनपुर-लोकसभा चुनाव से पूर्व समाजवादी पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत और प्रभावी करने के उद्देश्य से महानगर प्रभारी अभिषेक अरोड़ा टिंकू की पैरवी पर सरदार गुरिंदर सिंह बजाज को  समाजवादी पार्टी के प्रदेश  अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है।

वही हरनीत सिंह प्रिंस को सहारनपुर महानगर में अल्पसंख्यक सभा का अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। गुरिंदर सिंह बजाज और हरनीत सिंह प्रिंस विधानसभा चुनावों से पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते चले आ रहे है ,उनकी इसी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए दोनो को आज समाजवादी पार्टी ने अहम पदों पर नवाजा है।बता दे कि गुरिंदर बजाज और हरनीत सिंह प्रिंस महानगर प्रभारी अभिषेक अरोड़ा टिंकू के करीबीयो में गिने जाते है और दोनो की नियुक्तियो में महानगर प्रभारी की जबरदस्त पैरवी बताई जा रही है।अपनी नियुक्ति पर स गुरविंदर सिंह बजाज और हरनीत सिंह प्रिंस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव,प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा शकील नदवी,महानगर प्रभारी अभिषेक अरोड़ा टिंकू समेत पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो नवीन दायित्व उन्हें सौपा है वो उस पर खरा उतरते हुए लोकसभा चुनावों में पार्टी और गठबंधन उम्मीदवार को जीत दिलवाने पूरा प्रयास करेंगे और समाजवादी पार्टी की नीति को आम जन तक पहुंचने का काम करेंगे।महानगर प्रभारी अभिषेक अरोड़ा टिंकू और वरिष्ट सपा नेता विपिन जैन ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गुरिंदर और हरनीत के मनोयन से निश्चित ही पार्टी और मजबूती मिलने का काम होगा।गुरविंदर बजाज और हरनीत सिंह प्रिंस की नियुक्ति पर विधायक आशु मलिक,उमर अली खान,जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद,महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी,रत्न सिंह यादव ,वरिष्ट सपा नेता अमित मोनू यादव,महानगर उपाध्यक्ष स जितेंद्र सिंह बजाज (चन्नी) स सहज सिंह, हरमीत सिंह  रिंकू आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सीबीएसई की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने पर अमित चौधरी का हुआ भव्य स्वागत