Ticker

6/recent/ticker-posts

संतोष अलेक्स को दिया जायेगा ‘‘सोमलता उपाध्याय हिन्दी सेवा सम्मान’’

 संतोष अलेक्स को दिया जायेगा ‘‘सोमलता उपाध्याय हिन्दी सेवा सम्मान’’

शनिवार को स्वामी रामतीर्थ केंद्र में होगा सम्मान समारोह

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-कोचीन के अहिंदी भाषी साहित्यकार संतोष अलेक्स को पहला ‘‘सोमलता उपाध्याय हिन्दी सेवा सम्मान’’ यहां कल शनिवार को अयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जायेगा। संतोष अलेक्स मूलतः मलयाली साहित्यकार है लेकिन उन्होंने हिंदी में भी विपुल साहित्य रचा और अनुवाद किया है। वे बहुभाषी अनुवादक, कवि और लेखक है। कविता, आलोचना व अनुवाद की उनकी 66 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी कविताओं का हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, नेपाली, और उड़िया में भी अनुवाद हुआ है। 

कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि साहित्य, कला एवं संस्कृति को समर्पित संस्था ‘प्रतिबिंब’ द्वारा शनिवार को स्वामी रामतीर्थ केंद्र में शाम तीन बजे आयोजित एक भव्य समारोह में संतोष अलेक्स को यह सम्मान दिया जायेगा। यह सम्मान प्रख्यात पर्यावरणविद् डाॅ.एस के उपाध्याय की धर्मपत्नी स्व. सोमलता उपाध्याय की स्मृति में स्थापित किया गया है। सोमलता उपाध्याय हिंदी की अनन्य साधक रही और उनका आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को शिक्षा दिलाने तथा उन्हें आगे बढ़ाने में काफी योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि हिंदी व संस्कृत के प्रख्यात विद्वान डाॅ. विष्णुकांत शुक्ल समारोह की अध्यक्षता, महापौर डाॅ. अजय कुमार मुख्य अतिथि और कानपुर से प्रसिद्ध समाजसेवी व शिक्षाविद् भास्कर सिंह विशिष्ट अतिथि तथा सर्वेश्वर प्रभाकर स्वागताध्यक्ष होंगे।कार्यक्रम के दूसरे सत्र में दिल्ली के प्रख्यात कवि प्रो. संजीव कौशल के काव्य संग्रह ‘घर ख्वाबों से बनता है’ का लोकार्पण भी किया जायेगा। तृतीय सत्र कवि सम्मेलन का रहेगा। जिसमें दिल्ली के डाॅ. जसवीर त्यागी व डाॅ.संजीव कौशल तथा रोहतक की कवयित्री डाॅ. शबनम राठी के अलावा सहारनपुर के कवि भी काव्य पाठ करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

स्वीकृत खनन पट्टे को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में लोक सुनवाई कार्यक्रम आयोजित