Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया उषा उपाध्याय को सम्मानित,गौरवंतित हुआ कस्बा नागल

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया उषा उपाध्याय को सम्मानित,गौरवंतित हुआ कस्बा नागल

रिपोर्ट-एसडी गौतम

नागल-कस्बा नागल के नाम उसे समय एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई जब कस्बा निवासी उद्यमी मनोज उपाध्याय की पत्नी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मयंक उपाध्याय के निर्देशन में चल रही आर्याही सीड्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म के संस्थापक मनोज उपाध्याय लगातार मधुमक्खी पालन से लंबे अरसे से जुड़े हुए हैं और इस कार्य को करने में उनकी पत्नी उषा उपाध्याय भी लगातार उनके सहयोगी बनी रही है जिसकी कार्य कुशलता को देखते हुए जिला उद्योग विभाग द्वारा ऊषा उपाध्याय को नामांकित कर  पैनल में भेजा था पूरे प्रदेश से सैकड़ो नाम पैनल में भेजे गए थे जिसमे सभी को पछाड़ते हुए कस्बा नागल निवासी ऊषा उपाध्याय पत्नी मनोज उपाध्याय ने मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महामहिम आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित कर उनके उज्जवल की कामना की है। इस दौरान उधान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। कस्बा निवासी उद्यमी महिला ऊषा उपाध्याय को मिली इस उपलब्धि पर कस्बेवासियो में खुशी का माहौल है और फोन के माध्यम से लगातार मनोज उपाध्याय को बधाई संदेश मिल रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया पोषण माह मेले का आयोजन