Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा सर्व समाज का सम्मान और विकास करने वाली पार्टी -विजयपाल सिंह

भाजपा सर्व समाज का सम्मान और विकास करने वाली पार्टी -विजयपाल सिंह

रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक 

रामपुर मनिहारान-ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सर्व समाज का सम्मान और विकास करने वाली पार्टी है इसीलिए सभी वर्गों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

क्षेत्र के ग्राम चररोह में नवनिर्मित सीसी सड़क का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने किया।इस दौरान मुस्लिम व अनुसूचित समाज के लगभग 150 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सर्व समाज का सम्मान और विकास करने वाली पार्टी है।भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सभी वर्गों के लोग  भाजपा से जुड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि हम गाँव गाँव जाकर जनता की ज़रूरतों को देख समझ रहे हैं और उसी स्तर पर विकास कराया जा रहा है।जनता से मिलकर सुझाव भी ले रहे हैं।आज रामपुर मनिहारान ब्लॉक में भरपूर विकास हो रहा है और विकास का ये रथ रुकेगा नहीं।विजयपाल सिंह ने कहा जिन लोगों ने हम पर और भाजपा पर विश्वास जताया है उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।इस दौरान पूर्व प्रधान हाजी यासीन, फुरकान,ज़ाहिद,सादिक़,शराफ़त, शौकत अली,आशिक़ अली,शराफ़त, धारा सिंह,तेजपाल सिंह,प्रदीप,श्रीमती शालू आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सहारनपुर मे हुआ जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन