Ticker

6/recent/ticker-posts

किसानो को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए -भगत सिंह वर्मा

किसानो को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए -भगत सिंह वर्मा

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

छुटमलपुर-- भाजपा की मोदी सरकार देश के चंद कॉर्पोरेट घरानों का 15 लाख करोड रुपए कर्ज माफ कर सकती है तो देश के अन्नदाता किसानों का 24 लाख करोड रुपए माफ क्यों नहीं हो सकता है। शंभू बॉर्डर पंजाब में अन्नदाता किसानों की सभी मांगे जायज हैं

ग्राम चौंदाहेड़ी में किसानों की एक बैठक को संबोधित करते भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा की मोदी सरकार देश के चंद कॉर्पोरेट घरानों का 15 लाख करोड रुपए कर्ज माफ कर सकती है तो देश के अन्नदाता किसानों का 24 लाख करोड रुपए माफ क्यों नहीं हो सकता है। शंभू बॉर्डर पंजाब में अन्नदाता किसानों की सभी मांगे जायज हैं उन्हें दिल्ली क्यों नहीं जाने दिया जाता। दिल्ली में जाकर अन्नदाता किसान राज में भागीदारी नहीं मांग रहे हैं अन्नदाता किसानों को तो उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए सरकार की गलत नीति के कारण कर्ज बंद हुए किसानों का सभी कर्ज समाप्त किया जाए एम एस पी को गारंटी कानून बनाया जाए।। गृह राज्य मंत्री टेनी को तत्काल बर्खास्त किया जाए लखीमपुर खीरी कांड में मारे गए किसानों को 15 लख रुपए मुआवजा व नौकरी दिलाई जाए। मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराए जाएं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश और देश के किसानों को बचाने के लिए महान कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करके अन्नदाता किसानों को सभी फसलों पर सीटू प्लस 50% के आधार पर लाभकारी मूल्य दिलाया जाए। उत्तर प्रदेश  व देश के गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंतल दिलाया जाए। चीनी मिलों से गन्ना भुगतान 14 दिन के अंदर गन्ना किसानों को दिलाने की व्यवस्था की जाए। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाता किसान मजबूर होकर आंदोलन कर रहे हैं जबकि दिल्ली में बैठी हुई मोदी सरकार ने शंभू बॉर्डर पर पैरा मिलिट्री फोर्स लगाकर कील गड़कर हाईवे अवरोध करके देश के किसानों को दिल्ली जाने से रोकना ब्रिटिश हुकूमत की याद दिला रहा है। शंभू बॉर्डर शंभू बॉर्डर की भूमि शहीद भगत सिंह की भूमि है यह मोदी सरकार को समझना चाहिए और तत्काल किसने की समस्याओं को हल करना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों के  साथ इतना बड़ा अन्याय ठीक नहीं है। इतिहास भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार को किसानों के साथ ऐसे व्यवहार पर कभी माफ नहीं करेगा। बैठक का संचालन करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश महामंत्री असीम मलिक ने कहा कि देश के अन्नदाता किसान अपने हक मांग रहे हैं उन्हें उनके हक मिलने ही चाहिए। आजाद भारत में सरकारों का कठोर रवैया ठीक नहीं है। बैठक में रामवीर सिंह पप्पू चौधरी रणवीर सिंह फौजी रामपाल सिंह हरपाल सिंह सतीश कुमार पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर चौधरी कोमल सिंह सुंदर पाल जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट वाहिद अली मुन्ना हाजी शाहिद हाजी जाहिद आदि ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया पोषण माह मेले का आयोजन