Ticker

6/recent/ticker-posts

तीन एनबीडब्ल्यू वारन्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

तीन एनबीडब्ल्यू वारन्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट -डॉ0 ताहिर मलिक 

रामपुर मनिहारान-पुलिस ने तीन एनबीडब्ल्यू वारन्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने के बाद न्यायालय में पेश किया है। 

एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा द्वारा एनबीडब्ल्यू वारन्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान के अंतर्गत एसपी सिटी व सीओ नकुड़ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम में शामिल एस आई आनन्दपाल, एस आई लक्ष्मण सिंह, एस आई मूलचंद कांस्टेबल मनोज कुमार, मनीष ने अमित पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम पिलखनी को 25/4 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत उसके मकान से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सुरेश उर्फ मुकेश पुत्र पीरू राजपूत निवासी ग्राम कुराली को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया है। वहीं सोनू खन्ना पुत्र पल्टू राम निवासी ग्राम लँढोरा गुर्जर को494/323/504/420 के अंतर्गत उसके मकान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

विश्व हृदय दिवस पर डॉ. संजीव मिगलानी की दिल के मरीजो के लिये विशेष सलाह