Ticker

6/recent/ticker-posts

इंद्रप्रस्थ कॉलेज की छात्राओं ने थाना निरीक्षक के नेतृत्व में निकाली जागरूकता रैली

इंद्रप्रस्थ कॉलेज की छात्राओं ने थाना निरीक्षक के नेतृत्व में निकाली जागरूकता रैली

रिपोर्ट-एसडी गौतम 

नागल-अग्रणी शिक्षण संस्थान इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी सहारनपुर में मिशन शक्ति अभियान पर संस्था की छात्राओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची थाना निरीक्षक कुसुम भाटी का संस्था की प्राचार्य डॉ० अंजू वालिया ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर थाना निरीक्षक कुसुम भाटी ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी परिस्थिति में न डरने की जानकारी प्रदान कर पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही छात्रों को सुविधाओं के बारे में एक वीडियो क्लिप दिखाकर जागरूक किया। इस मौके पर संस्था की प्राचार्या डॉ० अंजू वालिया ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान हेतु जागरूक करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा हेतु पुलिस सदैव हमारे साथ है तथा हमें बिना किसी डर के अपनी समस्या को उनको बताना चाहिए। मंच संचालन डॉ० नेहा त्यागी ने किया। कार्यक्रम पश्चात थाना निरीक्षक के नेतृत्व में छात्राओं ने कस्बा नागल में विभिन्न पोस्टर एवं बैनर को रैली में प्रदर्शित करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व नारी शक्ति जिंदाबाद के नारे लगाते हुए छात्राओं, संस्था स्टाफ एवं पुलिस प्रशासन के साथ कस्बे में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक अश्वनी शर्मा, सीडकी चौकी इंचार्ज सतीश कुमार, महिला कांस्टेबल अंशु, संस्था उपनिदेशक इंजी० आशुतोष गुप्ता, डॉ० कमल कृष्ण, सूर्यकांत, अरविंद राठी, विकास चौधरी, छवि त्यागी, शिवानी, भारती, कल्पना शर्मा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा - मोहित पंडित अहमदपुर