Ticker

6/recent/ticker-posts

वार्ड 12 खलासी लाइन उत्तरी में मिशन शक्ति फेज-4 के तहत हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

वार्ड 12 खलासी लाइन उत्तरी में मिशन शक्ति फेज-4 के तहत हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगर निगम ने मिशन शक्ति फेज-4 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के लिए आज सभी 70 वार्डो में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन कर बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाने की शपथ दिलायी गयी। सभी कार्यक्रमों में महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी गयी।

मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत वार्ड 12 खलासी लाइन उत्तरी में महिला पार्षद सीमा कात्यायनि के सहयोग से नगर निगम द्वारा सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में वार्ड की महिलाओं को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की जानकारी देते हुए शपथ दिलायी गयी कि ‘हम बेटियो के जन्म पर खुशी मनायेंगे तथा बेटियों की शिक्षा, सशक्तिकरण एवं स्वावलम्बन के लिए तन,मन, धन से समर्पित होकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना पूर्ण योगदान देंगे।’’ पार्षद सीमा कात्यायिनी ने सभी महिलाओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। यह शपथ सभी 70 वार्डो में महिला कर्मचारियों एवं क्षेत्र की महिलाओं को दिलायी गयी।सहायक नगरायुक्त/नगर स्वास्थय अधिकारी अशोक प्रिय गौतम ने वार्ड 12 में शपथ के अलावा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत महिलाओं को अपने घर और आस पास के परिवेश को साफ सुथरा रखने के प्रति जागरुक करते हुए सूखे-गीले कचरे को अलग अलग कर कचरा प्रबंधन की जानकारी दी। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में सहयोग तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के एकत्रिकरण, पुर्नचक्रण तथा उससे सम्बंधित प्रतिबंधों व विकल्पों की भी जानकारी दी गयी।‘‘हमारी बेटी-हमारा अभिमान, प्रेरक प्रदेश की है पहचान’’ के नारों के बीच महिलाओं को बताया गया कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा पीएम मातृत्व योजना तथा सुकन्या समृद्धि योजना सहित अनेक योजनाएं चला रही है। सभी महिलाओं से उन योजनाओं का लाभ उठाकर स्वालंबी बनने का आह्वान किया गया। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रपाल व इंद्रपाल व सफाई निरीक्षक सुधाकर आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मा0 मुख्यमंत्री जी ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत युवाओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र