Ticker

6/recent/ticker-posts

अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जागरूक करें-डॉo नैना मिगलानी

अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जागरूक करें-डॉo नैना मिगलानी

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित कर गायनी की अध्यक्ष एवम वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉo नैना मिगलानी ने महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी

दयावती हॉस्पिटल में विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित कर सहारनपुर आज एवं गायनी की अध्यक्ष एवम वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉo नैना मिगलानी ने महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया कि देश के विकास के लिए हर समुदाय के स्त्री पुरुष को सहयोग करना चाहिए उन्होंने हॉस्पिटल में आई महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण के उपाय जैसे गर्भ निरोधक गोलियां,पुरुष एवम महिला नसबंदी के बारे में बताते हुए बच्चा रोकने के लिए उपाय चुनने की सलाह दी।उनके द्वारा जनसंख्या बढ़ने से होने वाले नुकसान के बारे में भी अवगत कराया उन्होंने कहा इस बार विश्व जनसंख्या दिवस का थीम महिलाओं एवं पुरुषों में समान रूप से गर्भ निरोधक उपाय चुनने का अधिकार होना चाहिए एवं उसको लगातार इस्तेमाल करना चाहिए।उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत 1981 में लोगों में जनसंख्या विस्फोट के बारे में जागरूक करने के लिए हुई थी।उन्होंने बताया कि जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने में महिलाए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जो महिलाएँ शिक्षित हैं, वे परिवार नियोजन के तरीकों के बारे में अधिक जागरूक होती हैं और उनके परिवारों में उच्च स्तर के निर्णय लेने की शक्ति होती है जनसंख्या नियंत्रण से स्वास्थ्य,पढ़ाई,घर सब क्षेत्रों में विकास होता है उन्होंने बताया की यूनाइटेड नेशन के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गटरस के अनुसार भी महिलाओं को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने से देश एवम समाज दोनो का विकास होता है  उन्होंने अपने अपने अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ से भी कहा कि वह भी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जागरूक करें कार्यक्रम में रूपा, हिमांशी, बबली, शबनम, सुनीता, सरिता,रेनू, रेशमा, शाकरा  शालू, सीमा, निशात, उजमा, भूरी, मोनिका,तबस्सुम, सुमैया ,रविता, सितारा, गुलशाना, सहित अनेकों मरीजों ने लाभ उठाया।इस अवसर पर अस्पताल के स्टाफ में मुख्य रूप से ननीता,, राखी, काजल, आरती,नेहा, प्रिया पुष्पा, सरिता आदि उपस्थित रही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

थाना समाधान दिवस में पहुंची तीन शिकायत