मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करेगे बाढ क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण
रिपोर्ट -अमित यादव मोनू
सहारनपुर-सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ इसके साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग का भी हवाई सर्वे से व्यवस्था का जायज़ा लेंगे। मुख्य मंत्री पुलिस लाइन में अधिकारियों संग बैठक कर बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन द्वारा की गई वयवस्था की भी समीक्षा करेंगे...
समीक्षा बैठक के बाद योगी आदित्य नाथ राहत शिविर का भी निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री राहत शिविर मे प्रभावित लोगों को मिल रही मदद की जानकारी लेंगे। सीएम के औचक निरीक्षण की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हडकंप मचा है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री का शुक्रवार को दोपहर में आने का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है। अधिकारिक तौर पर घोषणा होना बाकी है..
0 टिप्पणियाँ