Ticker

6/recent/ticker-posts

डीएम ने किया सेवा शिविर का उद्घाटन एवं कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

डीएम ने किया सेवा शिविर का उद्घाटन एवं कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-माननीय मुख्यमंत्री जी के कांवड़ यात्रा को सुगम और सकुशल संपन्न कराने के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा लगातार कांवड़ मार्ग और सेवा शिविरों का निरीक्षण किया जा रहा है।यह तो सर्व विदित है कि डॉ0 दिनेश चंद्र शासकीय सेवा में रहते हुए एक जिलाधिकारी के रूप में तो अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर ही रहे हैं। साथ ही उनके मानवीय गुणों और पात्र व जरूरतमंदों के प्रति सेवाभाव को भी प्रायः देखा जा सकता है। उनके द्वारा कांवड़ शिविरों में शिवभक्तों की  सेवा इसकी मिसाल है।

 इसके अतिरिक्त उनके द्वारा चलाई गई मुहिम प्लास्टिक मुक्त कांवड़ यात्रा का भी काफी अच्छा प्रभाव दिखाई दे रहा है। कांवड़ सेवा शिविरों में प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न हो कर, स्टील के बर्तनों में प्रसाद वितरण किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ये सभी के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि एकबार मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि जो कार्य प्रेम और सद्भाव के साथ करते हैं, वो कार्य निश्चित रूप से फलीभूत होता है। श्री चंद्र ने कहा कि सेवा सबसे बड़ा कर्म है। सेवा करने वालों को उसका फल अवश्य मिलता है। सोमवार को जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल के सदस्य श्री विवेक मनोचा एवं राजीव अग्रवाल द्वारा लगाए गए  कांवड़ चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। उसके बाद डीएम निरीक्षण करने के लिए कांवड़ मार्ग पर लगे सेवा शिविरों में पहुंचे। वहां पर उन्होंने विश्राम कर रहे शिवभक्तों का हाल चाल पूछा। उन्होंने संबंधितो को निर्देश दिए कि सभी शिविरों में जलपान, भोजन एवं स्वास्थ्य सेवाएं चाक चौबंद रहनी चाहिए। साथ ही साफ सफाई, बिजली और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने शिविर लगाने वाले  व्यापार मंडल के सदस्यों, समाज सेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों के सहयोग की सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भगवान वाल्मीकि जी का सत्संग और पाठ का किया भव्य आयोजन