Ticker

6/recent/ticker-posts

कांवडियों की सेवा से मिलता है महान पुण्य-जिलाधिकारी

 कांवडियों की सेवा से मिलता है महान पुण्य-जिलाधिकारी

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा 17वां निःशुल्क चिकित्सा शिविर कांवडियों की सेवार्थ स्थानीय देहरादून रोड पर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्रा एस.पी.सिटी अभिमन्यु मांगलिक, सिटी मजिस्टेªट गजेन्द्र कुमर द्वारा किया गया। 

जिलाधिकारी डा.दिनेश चंद्र ने कहा कि व्यापार मण्डल द्वारा लगातार 17 वर्षों से शिविर को लगाना बहुत बड़ी सेवा की बात है। उन्होंने कहा कि कांवडियों की सेवा से महान पुण्य मिलता है। एस.पी.सिटी अभिमन्यु मांगलिक, सिटी मजिस्टेªट गजेन्द्र कुमार, महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापार मण्डल द्वारा जो लगातार 17 वर्षों से कांवडियों की सेवा की जा रही है, यह भोले बाबा की कृपा है। उन्होंने यह भी बताया कि शिविर प्रातः 6 बजे से 12 बजे तकक चलेगा जिसमें चिकित्सक टीम व प्रशिक्षित सेवादार अपनी सेवाएं लगातार देते रहेंगे। शिविर में सभी प्रकार की ब्रान्डेड दवाईयां, मलहम पट्टी, मूव, ईचगार्ड, आक्सीजन सिलेण्डर व एम्बुलैन्स सेवा भी रहेगी। शिविर में यशपाल मैनी, राजेन्द्र गुप्ता, राजकुमार विज, महेश नारंग, सुधीर मिगलानी, सूरज ठक्कर, दीपक खेडा, नीरज जैन, राकेश जैन महानगर अध्यक्ष भाजपा, महेन्द्र तनेजा, सरफराज खान, अनुप खन्ना, अशोक छाबडा, रामजी सुनेजा, संजय कंडवाल, ललित पोपली, रम्मी धवन, सुषमा बजाज, राजकुमार अरोडा,महामंडलेश्वर धीरज भारद्वाज, आर.के.धवजन, महेन्द्र सचदेवा, तेजपाल सिंह, अरूण खन्ना, जयवीर राणा, लविश पोपली, सुनील गुप्ता, शिवमणि त्यागी, ंसकल्प, पुनीत चौहान, मुकेश धनगर, हरप्रीत सेवा, मदन लाम्बा, विवेक लाम्बा, मोहन लाल मेंहदीरत्ता, अनिल गुप्ता, सुंदर सैनी, मनोज कपूर, मनोज वेज, नवीन सिंघल, विवेक दुग्गल, मुरली खन्ना, डा.पुंडीर, भरत मिगलानी, दीपक मल्होत्रा, कुबेर नरूला आदि शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मेधावी छात्र एवं शिक्षको को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित