Ticker

6/recent/ticker-posts

विशेष सचिव दुग्ध विकास ने किया कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण

 विशेष सचिव दुग्ध विकास ने किया कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- विशेष सचिव दुग्ध विकास व सहारनपुर मंडल के नोडल अधिकारी राम सहाय यादव ने नगर निगम सहारनपुर द्वारा संचालित मां शाकंभरी कान्हा उपवन गौशाला  का निरीक्षण किया और गौवंश के रखरखाव के बारे में जानकारी ली। विशेष सचिव ने कान्हा उपवन गौशाला में किए जा रहे नवाचारों की प्रशंसा की। 

प्रदेश सरकार द्वारा सभी मंडलों में गौवंश आश्रय स्थलों की स्थिति तथा जनपदों में संरक्षित निराश्रित गौवंश की संख्या व गौवंश संरक्षण की कार्ययोजना आदि की जानकारी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। शासन के आदेशों के इसी अनुक्रम में आज विशेष सचिव दुग्ध विकास राम सहाय यादव नोडल अधिकारी के रुप में सहारनपुर पहंुचे और निगम द्वारा सांवलपुर नवादा में संचालित कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने गौवंश आश्रय स्थल पर पर्याप्त शेड, गौवंश के लिए पेयजल की उपलब्धता, सड़क पर घूमते गौवंश को पकड़ने के लिए कैटल कैचर की संख्या, गोबर से निर्मित वर्मी कम्पोस्ट व गोबर गैस संयंत्र के अलावा हरे चारे व भूसे आदि की उपलब्धता के सम्बंध में जानकारी ली। निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ संदीप कुमार मिश्र ने नोडल अधिकारी को गौशाला में बन रहे विभिन्न गौ-उत्पादों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। नोडल अधिकारी द्वारा गौशाला से संबंधित सभी रजिस्टर व अभिलेखों का भी गहन निरीक्षण  किया गया। नोडल अधिकारी सहाय ने कान्हा उपवन गौशाला में किए जा रहे नवाचारों की प्रशंसा की। इस दौरान अपर नगर आयुक्त एस के तिवारी के अलावा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सदर अस्पताल भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मा0 मुख्यमंत्री जी ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत युवाओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र