Ticker

6/recent/ticker-posts

कांवडियो के सैलाब से शिवमय हुआ जनपद सहारनपुर

कांवडियो के सैलाब से शिवमय हुआ जनपद सहारनपुर

साढे तीन करोड से अधिक कांवड़िये आज रात  जलभिषेक कर करेगे यात्रा पूर्ण

रिपोर्ट -अमित यादव मोनू

सहारनपुर-शानिवार को त्रयोदशी जल की तिथि होने के साथ ही कांवडियो का अपने गृह नगरो पहुचने का सिलासिला शुरू हो गया है। वही शानिवार शाम खबर लिखे जाने तक साढे तीन करोड से भी अधिक कांवडियो ने हरिद्वार से जल भर कर अपने गंतवय की ओर पहुचने आरम्भ कर दिया है।

बीते एक पखवाडे से चल रही कांवड यात्रा बीते दो दिनो से अपने पूरे चरम पर नजर आई।वही जनपद सहारनपुर भी पूरी तरह से शिवमय हो गया हर तरफ कांवडियो का सैलाब ही सैलाब नजर आया।बडी संख्या मे शिव भक्तो के आगमन से वातावरण भक्तिमय हो गया।गागलहेड़ी, कैलाशपुर  जैलचुंगी,देहरादून रोड घंटाघर ,अम्बालां रोड दर्पण चौराहा आदि महानगर मुख्य मार्गो पर कांवड ही कांवड नजर आ रहा था।वही हरियाणा और पंजाब की  डाक कांवडे रंग बिरंगी लाइटो से सुसज्जित झाँकियाँ आकर्षिण का केन्द्र बनी रही।गौरतलब है कि सहारनपुर से भी हजारों की  संख्या में श्रद्धालु कांवड ले कर आते है।दूसरी तरफ  महानगर के मुख्य शिव मन्दिरो मे जलभिषेक को लेकर सभी तैयारियाँश पूर्ण कर ली गई है  हैं। मुख्य मन्दिरो मे कांवड ले कर आये हुए भक्तो के रहने,ठहरने और जलभिषेक समेत अन्य सभी व्यवस्था मंदिर प्रबन्धको द्वारा जन सहयोग से पहले ही  कर ली गई है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा - मोहित पंडित अहमदपुर