Ticker

6/recent/ticker-posts

मिशन_शक्ति अभियान के तहत महिला/बालिकाओं को किया जागरूक

मिशन_शक्ति अभियान के तहत महिला/बालिकाओं को किया जागरूक

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- "मिशन शक्ति अभियान फेज 4" के तहत थाना कोतवाली, थाना कुतुबशेर, थाना मंडी, थाना जनकपुरी, थाना देहात कोतवाली, थाना बिहारीगढ़, थाना नागल, थाना देवबंद, थाना देवबंद व थाना सरसावा सहित जनपद के समस्त थानों की महिला पुलिस टीम द्वारा चोपाल लगाकर महिला/बालिकाओं को नारी सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया।


 जनपद के थानों की अलग अलग महिला पुलिस टीमों द्वारा स्कूल,कॉलेज, घरो, चौपालाओ सहित सार्वजनिक स्थलों पर महिला को "महिला शक्ति अभियान फेज 4 " के तहत नारी सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। महिला पुलिस टीम द्वारा महिलाओ बालिकाओं को किसी भी तरह की दिक्कत होने पर नारी सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो - 1090, 112, 181, 1098, 1076 की जानकारी दी गयी व पम्पलेट वितरित किए गए। महिला पुलिस टीमों द्वारा परेशान महिलाओ की मदद भी लगातार की जा रही हैं। पुलिस टीमों द्वारा महिलाओ के की मदद करने पर पुलिस टीमों की जमकर प्रशंसा भी की जा रही हैं। आपको बता दे के जनपद में प्रतिदिन एसएसपी विपिन ताड़ा, एसपी सिटी अभिमन्यु मंगलिक व एसपी देहात सागर जैन के निर्देशन में "मिशन_शक्ति अभियान फेज- 4" के तहत जनपद में महिला पुलिस टीमों द्वारा स्कूलो, सार्वजनिक स्थानो, मुख्य चौराहो व अन्य महत्वपूर्ण स्थानो पर छात्राओ/महिलाओं को नारी सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो की प्रतिदिन जानकारी दी जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्यमंत्री.योगी आदित्यनाथ पहुंचे सरसावा एयरपोर्ट